Showing posts with label होली पर्व तिथि व मुहूर्त 2020. Show all posts
Showing posts with label होली पर्व तिथि व मुहूर्त 2020. Show all posts

Wednesday, February 19, 2020

Holi Calendar : When is Holi in 2020 - HoliFestival होली पर्व तिथि व मुहूर्त 2020 | होली 2020 - कब है 2020 होली दहन पूजा का समय महूर्त

Holi Calendar : When is Holi in 2020 - HoliFestival होली पर्व तिथि व मुहूर्त 2020 | होली 2020 - कब है 2020 होली दहन पूजा का समय महूर्त


होली पर्व तिथि व मुहूर्त 2020
Holi 2020 will begin on
Monday
9 March
and ends on
Tuesday
10 March
Dates may vary.
होली 2020
9 मार्च
होलिका दहन मुहूर्त- 18:22 से 20:49
भद्रा पूंछ- 09:37 से 10:38
भद्रा मुख- 10:38 से 12:19
रंगवाली होली- 10 मार्च
पूर्णिमा तिथि आरंभ- 03:03 (9 मार्च)


वैसे तो हर त्यौहार का अपना एक रंग होता है जिसे आनंद या उल्लास कहते हैं लेकिन हरे, पीले, लाल, गुलाबी आदि असल रंगों का भी एक त्यौहार पूरी दुनिया में हिंदू धर्म के मानने वाले मनाते हैं। यह है होली का त्यौहार इसमें एक और रंगों के माध्यम से संस्कृति के रंग में रंगकर सारी भिन्नताएं मिट जाती हैं और सब बस एक रंग के हो जाते हैं वहीं दूसरी और धार्मिक रूप से भी होली बहुत महत्वपूर्ण हैं। मान्यता है कि इस दिन स्वयं को ही भगवान मान बैठे हरिण्यकशिपु ने भगवान की भक्ति में लीन अपने ही पुत्र प्रह्लाद को अपनी बहन होलिका के जरिये जिंदा जला देना चाहा था लेकिन भगवान ने भक्त पर अपनी कृपा की और प्रह्लाद के लिये बनाई चिता में स्वयं होलिका जल मरी। इसलिये इस दिन होलिका दहन की परंपरा भी है। होलिका दहन से अगले दिन रंगों से खेला जाता है इसलिये इसे रंगवाली होली और दुलहंडी भी कहा जाता है।

होली पूजा का महत्व

घर में सुख-शांति, समृद्धि, संतान प्राप्ति आदि के लिये महिलाएं इस दिन होली की पूजा करती हैं। होलिका दहन के लिये लगभग एक महीने पहले से तैयारियां शुरु कर दी जाती हैं। कांटेदार झाड़ियों या लकड़ियों को इकट्ठा किया जाता है फिर होली वाले दिन शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया जाता है।
रंगों का त्यौहार यानि होली (Holi) आज पूरे भारत में बड़ी ही धूम धाम से मनाई जा रही है। वसंत ऋतु में पड़ने वाली होली ना सिर्फ भारत में बल्‍कि नेपाल आदि देशों में भी एक बड़े त्‍यौहार के रूप में मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को आती है जिसे ना सिर्फ हिंदू बल्‍कि अलग अलग धर्म और जाति के लोग मनाते हैं। 
होली के एक दिन पहले होलिका दहन होती है और फिर दूसरे दिन होली का त्‍यौहार मनाया जाता है जिसे धुलेंडी, धुरखेल या धूलिवंदन आदि नाम से जाना जाता है। लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। होली के दिन सभ लोग अपनी पुरानी दुश्‍मनी भूल कर गले मिल जाते हैं। इस बार की होली समाप्‍त होने के बाद लोगों को अलगी होली का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। आइये जानते हैं कि अगली बार यानि 2020 में होली कौन सी तारीख को पड़ेगी। 
Lucky colours as per your zodiac sign
2020 में कब मनाया जाएगा होली का त्‍यौहार 
इस बार होली 21 मार्च को मनाई गई मगर अलगे वर्ष यानि 2020 में होली का त्‍यौहार 10 मार्च को पड़ रहा है। इस दिन मंगलवार है। वहीं होलिका दहन का शुभ दिन होली के एक दिन पहले यानि 9 मार्च, 2020 को पड़ रहा है। इस दिन भगवान शिव यानि सोमवार का दिन है। 
ब्रज और बरसाने की लठमार होली की धूम 
भारत में होली का त्‍यौहार अलग-अलग प्रदेशों में भिन्नता के साथ मनाया जाता है। ब्रज की होली आज भी सारे देश के आकर्षण का बिंदु होती है। बरसाने की लठमार होली काफी पॉपुलर है। 
  | 2020 Mein Holi Kitne Tarikh Ko Hai    |  Holi Kab Hai 2020    |  2020 Ka Holi Kitne Tarikh Ko Hai    |  2020 Mein Holi Kab Hai    |  Holi 2020 Date In India Calendar    |  2020 Ka Holi Kab Hai    |  Holi 2020 Date In India Calendar Hindi    |  2020 Me Holi Kab Hai